सोमवार 10 अगस्त 2026 - 14:51
डॉ. बाक़िर ज़ुलक़द्र रहबर-ए-इंक़ेलाब के राजनीतिक सलाहकार नियुक्त

हौज़ा / रहबर-ए-इंक़ेलाब-ए-इस्लामी आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक आदेश जारी करते हुए डॉ. मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,रहबर-ए-इंक़ेलाब-ए-इस्लामी आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक आदेश जारी करते हुए डॉ. मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है।

रहबर-ए-इंक़ेलाब-ए-इस्लामी के आदेश का पाठ कुछ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

सम्मानित डॉ. मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र!

आपके मूल्यवान अनुभवों को देखते हुए, मैं आपको अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त करता हूँ। मुझे उम्मीद है कि आप इस जिम्मेदारी को निभाने और इस्लामी क्रांति के विचारों को आगे बढ़ाने में हमारे मौला हज़रत बक़ीयतुल्लाह अल-आज़म (अ.ज.) की विशेष कृपा के साए में सफल और सहयोगी साबित होंगे।

सैयद मुज्तबा ख़ामेनेई

गौरतलब है कि इससे पहले डॉ. मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद में रहबर-ए-इंक़ेलाब-ए-इस्लामी के प्रतिनिधि के रूप में ज़िम्मेदारी निभा रहे थे।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha